{"_id":"5bd5ff81bdec2269556a9cd2","slug":"51540751233-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत फौजी के बंद मकान से चार लाख की नकदी-जेवर चोरी..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेवानिवृत फौजी के बंद मकान से चार लाख की नकदी-जेवर चोरी..
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
बिलग्राम (हरदोई)। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के जरौली नेवादा मोड़ पर सेवानिवृत्त फौजी के बंद पड़े घर को चोरों ने निशाना बना लिया। चोरों ने एक लाख साठ हजार रुपये नगद के अलावा करीब ढाई लाख के जेवर पार कर दिए। घटना की जानकारी पर कोतवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मूल रूप से बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के अर्तछा खुर्द निवासी रावेंद्र सिंह पुत्र शिवमंगल सिंह सेवानिवृत्त फौजी हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद वह रेलवे में संविदा पर नौकरी करते हैं। इन दिनों उनकी तैनाती मल्लावां के निकट खेमीपुर हाल्ट पर है। शनिवार को वह अपनी पत्नी सुनीता, दो पुत्र और एक पुत्री के साथ करवाचौथ मनाने के लिए अपने गांव अर्तछा खुर्द गए थे। रविवार दोपहर बाद वापस आए तो जरौली नेवादा मोड़ पर स्थित आवास के मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला।
अंदर जाकर देखने पर पता चला कि तीनों कमरों के ताले टूटे पड़े हैं और इनमें रखी अलमारियों के ताले भी टूटे हैं। घरेलू सामान और कपड़े भी अस्त-व्यस्त मिले। कोतवाल अमरजीत सिंह मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी की। पीड़ित रावेंद्र सिंह ने बताया कि घर में रखे एक लाख साठ हजार रुपये के अलावा लगभग ढाई लाख रुपये के जेवर भी चोर चोरी कर ले गए। 315 बोर के 20 कारतूस भी चोरी चले गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
- करवाचौथ मनाने परिवार सहित पैतृक गांव गया था फौजी
- बिलग्राम कस्बे के जरौली नेवादा मोड़ पर है मकान
अमर उजाला ब्यूरो