फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   किशोरी से गैंगरेप में दो पर रिपोर्ट दर्ज

किशोरी से गैंगरेप में दो पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 07 Oct 2018 11:17 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
किशोरी से गैंगरेप में दो पर रिपोर्ट दर्ज
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सात दिन पहले किशोरी से हुए गैंगरेप के मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी अधेड़ पुत्र के साथ हरियाणा में प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करता है। गांव में घर में उसकी पत्नी, 15 वर्षीय पुत्री और पास ही स्थित घेर (गोड़ा) में बाबा रहते हैं। 30 सितंबर की दोपहर किशोरी अपने बाबा को घेर में खाना देने गई थी। वहां से वापस आते समय गांव के ही रघुवीर और मनोहर ने उसे दबोच लिया और सड़क किनारे गन्ने के खेत में घसीट ले गए। दोनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरी ने घर पहुंचकर मां को पूरी घटना बताई। मां ने गांव में ही लोगों से इसकी शिकायत की। इस पर गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों ने सुलह-समझौते का दबाव बनाया। रविवार सुबह पीड़ित किशोरी का पिता हरियाणा से वापस गांव पहुंचा और हरपालपुर कोतवाली में पुत्री के साथ दुष्कर्म की तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानप्रकाश तिवारी ने बताया कि रघुवीर और मनोहर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed