फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   दामाद को जहर देकर मारने वाली सास गिरफ्तार

दामाद को जहर देकर मारने वाली सास गिरफ्तार

Wed, 06 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
दामाद को जहर देकर मारने वाली सास गिरफ्तार

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पाली (हरदोई)। ससुराल आए दामाद की हत्या करने की आरोपी सास को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।


शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहोरा निवासी बाबूराम परिवार के साथ पाली थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरौला में ससुराल में रहने लगे थे। यहां बाबूराम के पुत्र प्रेमसागर (32) का प्रेम प्रसंग मामा बलीराम की पुत्री माधुरी से चल निकला था। 13 अप्रैल को माधुरी और प्रेमसागर ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसको लेकर बलीराम और उसका परिवार असंतुष्ट थे। 15 मई को प्रेमसागर पिपरौला में ससुराल गया था।
विज्ञापन


16 मई को वह बलीराम के मकान के पीछे बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था। उसे परिजन एंबुलेंस से शाहाबाद सीएचसी ले गए थे, जहां प्रेमसागर की मौत हो गई थी। 18 मई को प्रेमसागर की मां गुड्डी देवी ने बलीराम की पत्नी निराशा के खिलाफ जहर देकर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। मंगलवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक रंधा सिंह के नेतृत्व में गई पुलिस टीम ने हत्यारोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-20 दिन पूर्व पाली के पिपरौला गांव में हुई थी घटना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed