{"_id":"5b103c774f1c1bf76e8b5942","slug":"51527790711-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों बदमाशों ने किया लूट का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवारों बदमाशों ने किया लूट का प्रयास
Updated Thu, 31 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पाली (हरदोई)। पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम खेरिया के पास बुधवार की शाम दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने भैंस बेचकर लौट रहे तीन लोगों के साथ लूट पाट करने का प्रयास किया। आसपास खेत में काम रहे लोगों के शोर मचाने व उनके मौके पर आ जाने के कारण बदमाश मौके से फरार हो गए। एसओ महेश पाल सिंह ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
पचदेवरा के ग्राम खेरिया गांव निवासी देव प्रकाश मिश्रा बुधवार की शाम शाहजहांपुर के काठ मेेले से 34 हजार रुपये में अपनी भैंस बेंचकर बटाईदार राधा एवं मेवाराम के साथ वापस लौट रहा था। देव प्रकाश मिश्र ने बताया कि नरायणपुर पुलिया तक वह बटाईदारों के साथ जीप से आए, पुलिया पर जीप से उतरने के बाद वह बटाईदारों के साथ पैदल ही गांव जा रहे थे।
वह गांव के पास पहुंचे तभी दो बाइकों पर सवार छह लोगों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने असलहा दिखाकर लूट का प्रयास किया। इस बीच पास में ही खेत में मौजूद कुछ लोगों ने बदमाशों को देखकर शोर मचा दिया और बदमाशों को पकड़ने के लिए भाग कर मौके पर आ गए। गांव से आ रही गाड़ी भी पास में ही रुक गई। खुद को घिरता देखकर बदमाश मौके से भाग निकले। देव प्रकाश ने बताया कि उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है। एसओ पचदेवरा महेश पाल सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। ऐसी कोई घटना जानकारी में नहीं है। तहरीर मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-दो बाइक पर सवार थे छह बदमाश
-पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम खेरिया के पास का मामला