फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   बारात में गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

बारात में गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 18 Jun 2017 11:39 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
बारात में गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत
बारात में गए अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन


बिलग्राम। क ोतवाली क्षेत्र के नूरपुर हथौड़ा गांव में शनिवार रात आई बारात में शामिल होने गए अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। देर रात वह गांव निवासी एक युवक के घर के सामने मरणासन्न मिला था।

अधेड़ के जबड़े पर चोट के निशान थे। रास्ते से निकले ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल लाते इससे पहले, ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के बेटे ने गांव के ही युवक पर पिता की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


बिलग्राम कोतवाली के नूरपुर हथौड़ा निवासी बिहारी का बेटा महेंद्र (48) चंडीगढ़ में मजदूरी करता था। वह पांच जून को चंडीगढ़ से घर आया था। शनिवार को गांव में विशंभर की बेटी की बारात आई थी। वह बारात में शामिल होने गया था। बारात में बैंड बाजा में वह भी डांस कर रहा था। रात करीब 12 बजे तक वह बारात में दिखा। करीब 12:30 बजे वह गांव निवासी एक युवक के घर के सामने रास्ते पर मरणासन्न अवस्था में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर से निकल रहे ग्रामीणों ने उसे बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। उसके जबडे़ में चोट के निशान थे। ग्रामीणों की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन उसे सीएचसी ले जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पुत्र धीरज ने हत्या की आशंका जताई है।


उसका कहना है कि जहां पर पिता मिले थे, उसके सामने के घर के युवक ने ही हत्या कर शव रास्ते में डाल दिया। उसने पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर तहरीर देने की बात कही है। क ोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मृतक के बेटे ने हत्या की आशंका जताई है। अभी उनको तहरीर नहीं मिली है। बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- बिलग्राम कोतवाली के नूरपुर हथौड़ा का निवासी था
- देेर रात एक युवक के घर के सामने रास्ते में मरणासन्न मिला
- अस्पताल ले जाने से पहले ही हुई मौत
- मृतक के बेटे ने गांव के युवक पर जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed