फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   45 kuntle steel rod theft from 2 shop

दो दुकानों से 45 क्विंटल सरिया चोरी

Sun, 07 Oct 2018 11:30 PM IST
hardoi
hardoi Updated Sun, 07 Oct 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
45 kuntle steel rod theft from 2 shop
demo

माधौगंज और बिलग्राम थाना क्षेत्र में चोरों ने बिल्डिंग मैटीरियल की दो दुकानों के बाहर रखी 45 क्विंटल सरिया चोरी कर ली। तहरीर मिलने के बाद बिलग्राम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। माधौगंज पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।  

विज्ञापन

माधौगंज थाना क्षेत्र के गांव गौरा निवासी चंद्र प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि बिल्हौर-कटरा मार्ग पर रेलवे क्रासिंग फाटक के पास मां दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी नाम से उनकी बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान है। शनिवार शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात चोरों ने दुकान के बाहर बंधी 15 क्विंटल सरिया चोरी कर ली। चंद्र प्रकाश ने बताया कि रविवार सुबह वह दुकान आए तो सरिया गायब मिली। एसओ राजकरन शर्मा ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है। वहीं बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुर्गागंज निवासी अरविंद अग्निहोत्री ने बताया है कि दुर्गागंज में ही उनकी मां दुर्गा ट्रेडर्स नाम से बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान है। 23 सितंबर की रात चोरों ने दुकान के सामने पड़ी 30 क्विंटल सरिया चोरी कर ली। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि मामला पुराना है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed