फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   पति से विवाद होने पर महिला ने स्वयं को आग लगाई, भर्ती

पति से विवाद होने पर महिला ने स्वयं को आग लगाई, भर्ती

Sun, 24 Feb 2019 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
पति से विवाद होने पर महिला ने स्वयं को आग लगाई,  भर्ती
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर हृदय में पति से विवाद पर महिला ने खुद को आग लगा ली। इसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर हृदय निवासी राधिका (30) पत्नी राजीव ने रविवार देर रात पति से विवाद होने पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। उसकी चीख सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। ग्रामीणों ने यूपी 100 को घटना की सूचना दी। पुलिस ने महिला को शाहाबाद सीएचसी भेजा। जहां पर हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़िता के पिता रामसिंह परिजनों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पति पर आग से जलाकर मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला के चचेरे ससुर भैयालाल ने बताया कि राजीव शराब पीने का आदी है। दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता है। रविवार को दोनों में विवाद हो गया था। इससे क्षुब्ध होकर राधिका ने आग लगा ली थी। बताया कि पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कोतवाल जितेंद्र ओझा ने बताया कि मायके पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। उन्होंने पति को हिरासत में लेने की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed