{"_id":"5c572790bdec224df422d7c9","slug":"41549215632-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबारी में पुलिस बल की छापेमारी, 2150 लीटर डीजल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंबारी में पुलिस बल की छापेमारी, 2150 लीटर डीजल बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी/हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 24 पर ग्राम अंबारी के निकट स्थित सिंह ढाबा पर शनिवार आधी रात कई थानों की पुलिस टीम ने छापा मारा। ढाबे के पीछे से 11 ड्रमों में 2150 लीटर डीजल डीजल और दो ड्रमों में मोबिल ऑयल बरामद हुआ। ढाबे पर रुकने वाले ट्रकों से डीजल चुराने की आशंका जताई गई है। पूर्ति निरीक्षकों ने बरामद डीजल को पिहानी के ब्लाक वितरक की सुपुर्दगी में दे दिया।
एसपी आलोक प्रियदर्शी को शनिवार रात सूचना मिली थी कि पिहानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अंबारी के निकट सिंह ढाबा और इसके पास स्थित एक ईंट भट्ठे के पास बड़ी संख्या में ड्रम रखे हैं। इन ड्रमों में चोरी का डीजल भरा है।
इस पर एसपी ने स्वॉट टीम के प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह, देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र पांडेय, पिहानी के कोतवाली निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी के साथ भारी पुलिस बल को मौके पर भेजा। पुलिस ने ढाबे के पीछे से 11 ड्रम डीजल और दो ड्रम मोबिल ऑयल बरामद किया है। पिहानी के प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि रविवार दोपहर बाद पूर्ति विभाग के निरीक्षक कौशलेंद्र प्रताप सिंह और अमित चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। बरामद डीजल और मोबिल ऑयल के बारे में जानकारी की। पूर्ति निरीक्षक अमित चतुर्वेदी ने बताया कि सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
एसपी को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई से पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कई दिग्गजों में खलबली मच गई। रविवार सुबह होते-होते छापेमारी की सूचना सार्वजनिक हो गई, तो फौरन ही इलाके के मैनेजर सक्रिय हो गए। एक जनप्रतिनिधि के अति करीबी तो पूरे प्रकरण पर पुलिस अधिकारियों को ही घेरते नजर आए। पुलिस के एक उच्चाधिकारी के पास मदद के लिए गए, तो साथ ही लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में एकत्र भाजपा पदाधिकारियों के पास भी मामले को मैनेज करने की कोशिश करते रहे। पूर्ति विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया गया, जहां से काफी हद तक राहत भी मिलती नजर आई।
विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि पुलिस टीमों को लगा कि मौके पर 13 ड्रम ही हैं, लेकिन इसके आस-पास के खेतों में 41 और ड्रम भी छिपाकर रखे गए थे। इनमें भी डीजल भरा था। महत्वपूर्ण बात यह है कि ड्रम बरामद होने के बाद पुलिस के सिपाही ढाबे पर सुरक्षा में बैठा दिए गए, लेकिन शातिरों ने पीछे की ओर से 41 ड्रम तीन अलग-अलग ट्रैैक्टर ट्रालियों में रखवाकर हटवा दिए।
पुलिस से जुड़े विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि रविवार सुबह आठ बजे ही पूर्ति विभाग के अधिकारियों को डीजल बरामद होने की जानकारी पुलिस ने दी थी। इसके बावजूद पूर्ति विभाग के जिम्मेदार शाम को जांच के लिए पहुंचे। इस दौरान डीजल के कई दावेदार भी मौके पर एकत्र हो गए। पूर्ति निरीक्षक अमित चतुर्वेदी ने बताया कि उन्होंने अपनी रिपोर्ट जिला पूर्ति अधिकारी को दे दी है।