फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   कांवरियों पर पथराव के चारों आरोपी गिरफ्तार, जेल गए

कांवरियों पर पथराव के चारों आरोपी गिरफ्तार, जेल गए

Mon, 13 Aug 2018 11:45 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
कांवरियों पर पथराव के चारों आरोपी गिरफ्तार, जेल गए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोडरपुर। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम जमुरा से निकल रहे कांवरियों पर पथराव किए जाने के मामले में पुलिस ने सोमवार को चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद चारों को जेल भेज दिया गया।

मझिला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महमूदपुर मजरा जमुरा से 65 कांवरिये गंगाजल लेने फर्रुखाबाद जा रहे थे। शनिवार रात कांवरिये जब ग्राम जमुरा से निकल रहे थे, तो कुछ अराजकतत्वों ने कांवरियों पर पथराव कर दिया। लाठी-डंडे भी चल गए। पुलिस ने महमूदपुर निवासी इंद्रजीत पुत्र मक्का की तहरीर पर रहमान पुत्र मलिखे, सलीम पुत्र नईम, राशिद पुत्र वली कबरा और जावेद पुत्र रुकशाद के विरुद्ध एससीएसटी एक्ट समेत कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने इस मामले में जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश थानाध्यक्ष मझिला विनोद कुमार मिश्र को दिए थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


कांवरियों पर पथराव में चारों आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed