{"_id":"5a4bc8a14f1c1b273c8b4691","slug":"41514916001-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी से खाद्यान्न चुराने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मालगाड़ी से खाद्यान्न चुराने वाले तीन गिरफ्तार
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। मलिहाबाद क्षेत्र में ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी की बोगी की सील तोड़कर कुछ लोगों ने उसमें रखा अनाज (गेहूं) चुरा लिया। आरपीएफ टीम ने ट्रैक से कुछ दूरी पर बाग में छापा मार कर तीन लोगों को पकड़ा और 57 कट्टी गेहूं भी बरामद की है। चौकी इंचार्ज सर्वजीत यादव की ओर से छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कमांडेंट बचे सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार की तलाश की जा रही है।
आरपीएफ चौकी संडीला में तैनात सिपाही रविवार को गश्त पर था इसी बीच मलिहाबाद के पास ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के डिब्बे की सील टूटी दिखाई दी। मालगाड़ी में अनाज लोड था। सिपाही ने इसकी जानकारी चौकी इंचार्ज संडीला सर्वजीत यादव को दी। जानकारी मिलने के बाद चौकी इंचार्ज फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच की। जांच में मालगाड़ी के डिब्बे से अनाज चोरी किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद आरपीएफ ने चोरोें की तलाश शुरू कर दी। देर शाम आरपीएफ ने मलिहाबाद के एक बाग से तीन लोगों को हिरासत में लिया।
मौके से 57 कट्टी गेहूं बरामद किया गया। पूछताछ में पकड़े गए लोगों की पहचान मलिहाबाद के मीराजगंज निवासी परशुराम पुत्र रामसहाय एवं काकोरी के मेहद्दीपुर निवासी अरविंद पुत्र मेवालाल के रूप में हुई। चौकी इंचार्ज की ओर से छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हरदोई आरपीएफ कमांडेंट बचे सिंह ने बताया कि मालगाड़ी पटियाला से शिवपुरी जा रही थी। आरोपियों के खिलाफ रेल संपत्ति विधि विरुद्ध कब्जा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।