फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   पतल उठाने को लेकर विवाद के बाद बरात में चले लाठी डंडे

पतल उठाने को लेकर विवाद के बाद बरात में चले लाठी डंडे

Tue, 23 Apr 2019 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
पतल उठाने को लेकर विवाद के बाद बरात में चले लाठी डंडे
कछौना। कोतवाली क्षेत्र के हरदासपुर गांव में सोमवार रात शादी समारोह में जूठी पत्तल उठाने के विवाद में बराती व जनातियों में विवाद हो गया। दो पक्षों में हुई मारपीट में एक बराती घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बघौली के खद्दीपुर गांव निवासी नीतेश पुत्र रघुनाथ की बरात सोमवार शाम हरदासपुर निवासी पप्पू के घर गई थी। द्वारचार आदि रस्म पूरी होने के बाद खाना शुरू हुआ। बराती खाना खाने पहुंचे तो वहां पहले से ही जूूठी पत्तले रखी मिलीं। बरातियों ने जनाती पक्ष से पत्तल हटवाने को कहा तो दो पक्षों में विवाद और मारपीट हो गई। इसमें बरात में शामिल होने आया कोतवाली शहर के मोहल्ला पूर्वी बहरा सौदागर पूर्वी निवासी प्रमोद (38) पुत्र सूबेदार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रमोद को संडीला सीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गांव के बुजुर्गों ने रात में बातचीत के बाद दोनों पक्षों में समझौता कराया। इसके बाद शादी की रस्में पूरी की गईं। कोतवाल राय सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed