{"_id":"5b86e2aa42c79246547c5755","slug":"31535566506-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल आए युवक ने तौलिया से फांसी लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल आए युवक ने तौलिया से फांसी लगाकर की खुदकुशी
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम बबुद्दीपुर में ससुराल आए युवक ने गांव के बाहर बाग में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रतिपालपुर निवासी रोबिल (27) पुत्र रामविलास दिल्ली में प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करता था। रक्षाबंधन के मौके पर 26 अगस्त की सुबह वह प्रतिपालपुर आया था। उसकी पत्नी नीलम चार माह से मायके बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम बबुद्दीपुर में रह रही थी। 26 अगस्त की रात वह पत्नी से मिलने ससुराल गया था और वहीं रुक गया था। बुधवार सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने उसका शव गांव के करीब एक आम के पेड़ पर तौलिए के सहारे लटकता देखा। इसकी सूचना ससुरालीजनों को दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रोबिल का विवाह एक वर्ष पूर्व हुआ था और वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। थानाध्यक्ष बेहटागोकुल अमर पाल शर्मा ने बताया कि किसी ने तहरीर नहीं दी है। परिजनों ने घटना की वजह नहीं बताई है। जांच की जा रही है।
ससुराल आए युवक ने फांसी लगाकर जान दी
- बेहटागोकुल थानाक्षेत्र के बबुद्दीपुर की घटना
- पत्नी चार माह से मायके में रह रही थी