फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   3 lac rupees theft from byke diccy

बाइक की डिकी से तीन लाख रुपये ले गए शातिर

Wed, 26 Sep 2018 11:15 PM IST
hardoi
hardoi Updated Wed, 26 Sep 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
3 lac rupees theft from byke diccy
सीसीटीवी फुटेज देखते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

शहर कोतवाली क्षेत्र में सोल्जर बोर्ड चौराहे के पास पंचर सही करा रहे युवक की बाइक की डिकी से शातिरों ने तीन लाख रुपयों से भरा झोला पार कर दिया। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सहित शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। वाहनों की जांच की गई लेकिन चोरों का पता नहीं चला।

विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के सांडी चुंगी निवासी शैलेंद्र सिंह उर्फ मोनू पुत्र नरेश सिंह की सरकुलर रोड पर न्यू सिद्धि विनायक गत्ता फैक्ट्री है। बुधवार को उन्होंने शहर के लखनऊ रोड पर स्थित एक्सिस बैंक से 1 लाख 90 हजार रुपये निकाले। एक लाख 10 हजार रुपये वह घर से लेकर आए थे। तीन लाख रुपये उन्होंने झोले में रखकर बाइक की डिकी में रख लिए। सिनेमा चौराहे पर उनकी बाइक पंचर हो गई। सिनेमा चौराहे से लगभग 25 मीटर की दूरी पर सोल्जर बोर्ड चौराहे के पास वह पंचर बनवाने लगे। इसी दौरान वहां आए एक शातिर ने पलक झपकते ही बाइक की डिकी को खोलकर रुपयों से भरा झोला निकाल और साथी के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। इस दौरान बाइक गिर गई तो घटना का पता चला। मौके पर भारी भीड़ लग गई। फौरन ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, सीओ सिटी विजय कुमार राना, शहर कोतवाली पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और जानकारी की। वाहनों की जांच का अभियान भी चलाया गया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन


खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज
पुलिस अधिकारियों ने सोल्जर बोर्ड कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी देखे लेकिन इससे कोई मदद नहीं मिल सकी। दरअसल पंचर बनाने की दुकान एक  कोने में है। जबकि कैमरा दूसरी ओर लगा है। इसके चलते फुटेज में कुछ खास पुलिस की मदद के लिए नहीं मिल पाया। हालांकि एक्सिस बैंक के बाहर लगे कैमरे, लखनऊ रोड पर स्थित दो मॉल में लगे कैमरे पुलिस के लिए मददगार बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो शातिर ने ही पंचर की थी बाइक
माना जा रहा है कि घटना को अंजाम देने वाले शातिर शैलेंद्र सिंह के पीछे एक्सिस बैंक से ही लग गए थे। एक्सिस बैंक के निकट ही सोची समझी साजिश के तहत शैलेंद्र की बाइक पंचर की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed