सांडी। सांडी कस्बे के मोहल्ला सरामुल्लागंज निवासी रामाधीन ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। इसमें अस्पताल प्रबंधन पर आयुष्मान कार्ड से इलाज के नाम पर रुपये लेने का आरोप लगाया है। जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित ने बताया कि 16 जनवरी से गंगा स्नान जाते समय टेंपो पलट जाने के कारण घायल होने पर परिजनों ने उसे मुख्यालय स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां आयुष्मान के कार्ड से इलाज किए जाने की बात कहकर उसको भर्ती किया गया। उससे प्रधानमंत्री की तरफ से आई चिट्ठी, आधार कार्ड, राशन कार्ड आदि ले लिया गया। करीब 10 दिन बाद उसकी छुट्टी हुई। तो परिजनों से उपचार के 50 हजार जमा कराए गए। उनसे कहा गया कि उनका आयुष्मान कार्ड बना ही नहीं है। उसने डीएम से शिकायत कर जांच कराने की मांग की है।