{"_id":"5c475a64bdec22738b6adb0c","slug":"21548180068-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदल साढ़े सतरह हजार रूपये निकाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुरवा मजरा भदैचा गांव निवासी अर्जुनपाल पुत्र शिव प्रसाद ने बताया उसके भाई तामृध्वज के पास एसबीआई का एटीएम कार्ड है। मंगलवार दोपहर वह भाई का एटीएम कार्ड लेेकर रुपये निकालने शहर आया था। सिनेमा चौराहे स्थित एसबीआई बैक के एटीएम में उसने कार्ड लगाया। काफी देर प्रयास करने के बाद रुपये नहीं निकले। पास खड़े युवक ने चेक करने की बात कहकर उससे एटीएम कार्ड ले लिया। इसके कुछ देर बाद पासवर्ड गलत न होने की बात कहकर एटीएम वापस दे दे दिया। अर्जुन वहां से चला आया। कुछ देर में उसे मेसेज से जानकारी हुई कि खाते से 17 हजार 500 रुपये निकले हैं। जब उसने एटीएम चेक किया तो शंभूदयाल नाम के किसी व्यक्ति का था। पीड़ित ने घटना की सूचना कोतवाली में दी है। कोतवाल सुधीर त्यागी ने बताया कि एटीएम के सीसीटीवी फुटेज देखकर युवक की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।