फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   पति, जेठ व जेठानी के खिलाफ दहेज प्रताडना की रिपोर्ट दर्ज

पति, जेठ व जेठानी के खिलाफ दहेज प्रताडना की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 01 Jan 2019 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
पति, जेठ व जेठानी के खिलाफ दहेज प्रताडना की रिपोर्ट दर्ज
पिहानी। महिला ने पति, जेठ और जेठानी पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जाजूपारा गांव निवासी बुशरा खातून पुत्री अब्दुल सलाम खां ने बताया कि उसकी शादी मार्च 2017 में सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र के ग्राम सेजखुर्द निवासी फैजान खां पुत्र बन्ने खां के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराली उस पर दहेज में कार और सोने की चेन लाने की मांग को लेकर दबाव बनाने लगे। उसके साथ मारपीट भी करते थे। उसके परिजनों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों पर कोई असर नहीं पड़ा। बताया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर दो माह पूर्व पति फैजान, जेठ रिजवान खां, व जेठानी सुमैया खातून ने उसके साथ मारपीट की और उसे व उसकी एक साल की बेटी को घर से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में रह रही है। कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed