फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   संदिग्ध हालत में गोली लगने से युवक घायल

संदिग्ध हालत में गोली लगने से युवक घायल

Mon, 17 Dec 2018 11:50 PM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में गोली लगने से युवक घायल
लोनार। थाना क्षेत्र में खेत पर रखवाली कर रहा युवक संदिग्ध हालात में गोली लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम बरवन निवासी मोनू सिंह (30) पुत्र रामस्वरूप रविवार देर शाम गांव किनारे खेत पर रखवाली करते समय गोली लगने से घायल हो मोनू ने बताया कि 12 दिसंबर को गांव निवासी रामबाबू के खेत से उसका ट्रैक्टर निकल गया था। जिस पर रामबाबू के साथ विवाद हो गया। इसी के कारण राम बाबू ने उसको रविवार शाम तमंचे से गोली मार दी। इससे वह घायल हो गया। थानाध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने बताया कि मोनू शातिर अपराधी है। उसके विरुद्ध कई मामले दर्ज हैं। रविवार को वह तमंचे से बच्चों को डरा रहा था। इस बीच गोली चल गई। जिसमें वह घायल हो गया। उन्होंने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed