फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   दो पक्षों में विवाद के बाद ईंट पत्थर चले,

दो पक्षों में विवाद के बाद ईंट पत्थर चले,

Mon, 17 Dec 2018 11:33 PM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में विवाद के बाद ईंट पत्थर चले,
हरपालपुर। थाना क्षेत्र के चौधरियापुर गांव में सोमवार सुबह पुरानी रंजिश में दो पक्षों में पथराव और मारपीट हो गई। इसमें आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चौधरियापुर गांव निवासी रामचंद्र (52) ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि गांव के ही सर्वेश के साथ उसकी चुनावी रंजिश है। रविवार शाम सर्वेश और उसके साथियों ने उसके साथ गाली गलौज किया। लोगों के समझाने पर मामला शांत हो गया। सोमवार सुबह आरोपी फिर से गाली गलौज करने लगे। विरोध पर मारपीट और पथराव किया। इसमें वह, उसका बेटा मिथिलेश (32), नन्हे लाल (55) व ब्रजेश (25) पुत्र नन्हेलाल घायल हो गए। वहीं सर्वेश (60) ने भी पुलिस को तहरीर दी है। इसमें रामचंद्र और उसके परिजनों पर गाली गलौज, मारपीट व पत्थरबाजी का आरोप लगाया। बताया कि घटना में वह, उसके पक्ष के देशराज (70), रनवीर (30) पुत्र देशराज व संतोष (30) घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed