फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   माल गाड़ी के खाली वैगन से 3 क्विंटल भांग बरामद

माल गाड़ी के खाली वैगन से 3 क्विंटल भांग बरामद

Sun, 02 Sep 2018 11:45 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
माल गाड़ी के खाली वैगन से 3 क्विंटल भांग बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। स्टेशन पर खदरा (रैक के लोडिंग प्वाइंट) के पास खड़ी मालगाड़ी से रविवार सुबह आरपीएफ ने 10 बोरियों में भरी लगभग तीन क्विंटल भांग बरामद की। इसे कब्जे में लेकर सील कर जीआरपी के हवाले कर दिया। जीआरपी एसओ योंगेद्र यादव ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

रविवार सुबह स्टेशन के खदरा के पास खड़ी मालगाड़ी के वैगन में दस बोरों में संदिग्ध वस्तु रखे होने की सूचना मिली। पास में ही मौजूद शंटिंग पोर्टर विजय ने इसकी जानकारी आरपीएफ को दी। आरपीएफ एसआई एके सिंह, एएसआई एनके मिश्रा और जीआरपी स्टाफ मौके पर पहुंच गया। बोरियों मेें भरी लगभग 3 क्विंटल सूखी भांग बरामद हुई। आरपीएफ कमांडेंट योगेश यादव ने बताया कि लोडिंग के लिए रविवार को ही मालगाड़ी लखनऊ से हरदोई आई थी। लोडिंग के पहले वैगन जांच जाते हैं। इसी दौरान माल बरामद किया गया। माल तस्करी से संबंधित है। यहां किसका है और कहां भेजा जा रहा था, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। माल सील कर उसे जीआरपी के हवाले कर दिया गया है। जीआरपी एसओ योगेंद्र यादव ने बताया कि जल्द ही तस्करों को गिरफ्तार कर गोरखधंधे का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन




मालगाड़ी के खाली वैगन से 3 क्विंटल भांग बरामद
- शंटिंग पोर्टर की सूचना पर आरपीएफ ने की चेकिंग
- माल सील कर जीआरपी को सौंपा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed