{"_id":"5b5228aa4f1c1b46748b612b","slug":"21532111018-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरी बहन के घर जाने को निकले युवक का शव खेत में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चचेरी बहन के घर जाने को निकले युवक का शव खेत में मिला
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मल्लावां (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के जरेरा-दुर्जनपुरवा मार्ग पर स्थित खेत में शुक्रवार सुबह युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने ज्यादा शराब पीने से उसकी मौत होने की आशंका जताई है।
उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम माथर निवासी सुजीत कुमार (35) पुत्र रामाधार की चचेरी बहनें हरदोई के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत धनीगंज और भूड़नपुरवा में रहती हैं। गुरुवार रात सुजीत धनीगंज में बहन रामवती पत्नी मिथलेश कुमार के घर जाने के लिए निकला था। शुक्रवार सुबह उसका शव जरेरा से दुर्जनपुरवा जाने वाले कच्चे चकरोड के किनारे स्थित खेत में पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक को युवक के पास से आधार कार्ड मिला। पहचान होने पर परिजनों से संपर्क कर बहनोई मिथलेश को सूचना दी गई। मिथलेश पत्नी रामवती के साथ मौके पर पहुंचा। चचेरी बहन कोकिला पत्नी स्व. महेश निवासी भूड़नपुरवा भी वहां पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
उन्नाव के युवक का शव खेत में मिला
- मल्लावां चचेरी बहन के घर जाने को निकला था
- ज्यादा शराब पीने से मौत होने की आशंका