फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   पति व ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीडन व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज

पति व ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीडन व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 23 Apr 2019 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
पति व ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीडन व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज
मल्लावां (हरदोई)। एसपी के आदेश पर पुलिस ने विवाहिता की तहरीर लेकर ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला बंदीपुर निवासी अमरीन पुत्री हामिद ने एसपी आलोक प्रियदर्शी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी एक वर्ष पूर्व फर्रुखाबाद शहर के मोहल्ला दलवीर निवासी साजिद पुत्र खुशनूद के साथ हुई थी। पति और ससुराल वाले उसे दहेज की मांग पूरी न होने पर परेशान करने लगे। दहेज में कार व दो लाख रुपये की मांग करने लगे। छह माह पूर्व मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। तब से वह पिता के घर पर रह रही है। अमरीन ने बताया कि 5 अप्रैल को पति साजिद, ससुर खुशनूद, सास फरमदी उर्फ भूरी, देवर नसीर, जेठ अनीश व जेठानी रूबी घर आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी जानमाल की धमकी देकर चले गए। मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया था। कोतवाल महेश कुमार गोले ने बताया कि पति समेत छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed