फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   हत्याकांड के एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

हत्याकांड के एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Sun, 17 Mar 2019 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
हत्याकांड के एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
सांडी (हरदोई)। छह माह पूर्व उन्नाव में हुई आदमपुर के युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने सीतापुर निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसओ राकेश आनंद ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम आदमपुर निवासी राहुल (25) पुत्र श्रीकृष्ण 23 सितंबर को घर से लापता हो गया था। 26 सितंबर 2018 को उन्नाव के सफीपुर क्षेत्र में एक नहर में उसका शव पड़ा पाया गया था। राहुल की बाइक 27 फरवरी को सांडी हरदोई मार्ग पर ग्राम उल्लामऊ के पास मिली थी। शादी के छह माह बाद ही राहुल की हत्या किए जाने के बाद तरह-तरह के कयास लगाए जाए रहे थे। पिता की ओर से तहरीर मिलने के बाद अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी थी। पुलिस ने रविवार को कस्बा में बस अड्डा के पास से हत्या में शामिल उस्मान खां उर्फ बब्लू निवासी सीतापुर शहर को गिरफ्तार कर लिया। एसओ राकेश आनंद ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। आरोपी उस्मान को जेल भेज दिया गया है। घटना में कुछ अन्य लोगों के संलिप्त होने की बात सामने आई है। पूरे मामले की जांच कर जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed