{"_id":"5c797a3abdec2237d6015115","slug":"201551465018-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनकारियों पर दर्ज हुए मुकदमें की जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रदर्शनकारियों पर दर्ज हुए मुकदमें की जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवायजपुर। पुल निर्माण की मांग को लेकर तहसील में हुए हंगामे के आरोप में 129 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार शाम विवेचक एसआई ब्रजेंद्र पासवान ने तत्कालीन कस्बा चौकी इंचार्ज सुखपाल सिंह के साथ तहसील पहुंच कर होर्डिंग की फोटो खींची और घटनास्थल का नक्शा बनाया।
रामगंगा नदी पर पुल बनवाने को लेकर अमर ज्योति संस्था की ओर से 23 फरवरी को तहसील में धरना प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शनकारियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई थी। घटना के वक्त चौकी सवायजपुर में प्रभारी के पद पर तैनात रहे एसआई सुखपाल सिंह ने संस्था अध्यक्ष विष्णु नारायण दीक्षित, महासचिव प्रमोद तिवारी, समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू व शुभम समेत 125 अज्ञात लोगों के खिलाफ बिना अनुमति लाउड स्पीकर का प्रयोग करने, पुलिस से धक्कामुक्की करने व मुख्यमंत्री की होर्डिंग को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पूरे मामले की जांच कर रहे लोनार थाने के एसआई ब्रजेंद्र पासवान शुक्रवार शाम पांच बजे घटना के वक्त सवायजपुर के चौकी प्रभारी रहे सुखपाल सिंह के साथ तहसील पहुंचे और जांच पड़ताल की। एसआई ब्रजेंद्र पासवान ने क्षतिग्रस्त होर्डिंग के फोटोग्राफ लिए। बताया कि जल्द ही घटना से जुड़े लोगों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।