फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   मारपीट में नौ लोग घायल, दर्ज हुई रिपोर्ट

मारपीट में नौ लोग घायल, दर्ज हुई रिपोर्ट

Mon, 17 Dec 2018 11:50 PM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
मारपीट में नौ लोग घायल, दर्ज हुई रिपोर्ट
माधौगंज। थाना क्षेत्र के रुदामऊ गांव में मामूली विवाद में हुई मारपीट में नौ लोग घायल हो गए। एसओ ने चार लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी दीपू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार माह पहले उसका गांव के सलमान से विवाद हो गया था। इसके बाद सलमान दिल्ली चला गया था। 16 दिसंबर को सलमान ने गांव आकर उसके भाई महेंद्र से गालीगलौज की। विरोध करने पर सलमान उसके परिवार के गुलशन, शकील, बब्लू, मकसद व श्रीराम आदि ने ईंट पत्थर चलाए और दरवाजा तोड़कर घर में घुस आए। आरोपियों ने घर में मौजूद उसकी मां कमला, रिंकी व विक्की को पीट दिया। बीच बचाव कराने आए महेंद्र, अरविंद व विनेश से भी मारपीट की। इसमें सभी घायल हो गए।

दूसरे पक्ष से नसीम ने पुलिस को तहरीर देकर महेंद्र, रीनू, विक्की, विनेश, अनीश, अमरदीप, मनोज, जयराम, अरविंद आदि पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मारपीट में उसके पक्ष से सलमान, मकसद व आयशा बानो घायल हो गईं। एसओ राजकरन शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी श्रीराम, सलमान, शकील व बब्लू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed