फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   2 womwn deadbody found hanged

फंदे से लटके मिले दो महिलाओं के शव

Sat, 27 Jan 2018 11:26 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Sat, 27 Jan 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
2 womwn deadbody found hanged
पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन परिजन। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला

थाना क्षेत्र में एक महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। वहीं दूसरी घटना में एक महिला ने मायके में फांसी लगाकर जान दे दी। 

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम मामपुर मजरा आदमपुर निवासी नत्थू लाल मिश्र ने पुत्री प्रतिभा (24) की शादी सुनील पांडेय निवासी ग्राम कचूरा थाना शाहाबाद से की थी। शुक्रवार रात प्रतिभा ने घर में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के पिता नत्थू लाल ने बताया कि तीन साल पहले उन्होंने पुत्री की शादी की थी। वह मानसिक रूप से बीमार थी। इसलिए उनके पास एक वर्ष से रह रही थी। वह पुत्री के साथ शुक्रवार को गांव आया था। रात में उसने फांसी लगा ली। वहीं ग्राम बहोरवा निवासी खुशबू (22) पत्नी गुड्डू राठौर ने शुक्रवार को घर के अंदर कमरे के कुंडे में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। पिता रामगोपाल निवासी विजपरिया थाना पिसावां शुक्रवार को उसके घर पुत्र रामजीत के साथ आए थे। वह दामाद गुड्डू, बेटा रामजीत के साथ पड़ोस के गांव तेलियानी में पुराना ट्रैक्टर खरीदने चले गए। उसके ससुर राजेंद्र खेत पर गए थे। इस बीच खुशबू ने घर के अंदर फांसी लगा ली। जब पिता व पति वापस घर आए तो मुख्य गेट बंद था। आवाज देने पर जवाब न मिलने पर वह लोग दरवाजा तोड़कर अंदर गए। वहां उसका शव देखकर उनके होश उड़ गए।  वहीं ग्रामीणों के अनुसार पिता की डांट से क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगाई है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन

थानाध्यक्ष गोपाल नारायन सिंह ने बताया कि मामपुर की घटना संज्ञान में है। दूसरी घटना की जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed