फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   2 notorious criminal detained

दो इनामी शातिरों को पुलिस ने दबोचा

Wed, 27 Mar 2019 12:00 AM IST
हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 27 Mar 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
2 notorious criminal detained
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अराजकतत्वों की धरपकड़ में जुटी पुलिस ने दो इनामी शातिरों को पकड़ा है। दोनों पर अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि सुरसा के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने टीम के साथ मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे महुराकला तिराहा के पास से जियाउल्ला पुत्र छैली कुरैशी निवासी कुलबुल थाना पिहानी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से तमंचा और दो कारतूस मिले हैं। जियाउल्ला पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह शातिर गोकश है। आठ दिसंबर 2018 को तुंदवल पुल के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में जियाउल्ला गोली लगने से घायल हुआ था। तीन मार्च को वह जेल से जमानत पर छूटा था। इसके बाद से ही गैंगस्टर के मामले में उसकी तलाश चल रही थी। उसके विरुद्ध सात मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन

वहीं सांडी के प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र आनंद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आदमपुर में बाग के निकट गुड्डू पुत्र विष्णु निवासी दतेला थाना सांडी को तमंचा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि गुड्डू 28 जून 2018 को सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम ककेड़ी में राधेश्याम कुशवाहा की हत्या के मामले में वांछित था। पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। पकड़े गए दोनों इनामियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed