{"_id":"5a4bc89f4f1c1b3d198b47f5","slug":"191514915999-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में लाठी डंडे चले, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली विवाद में लाठी डंडे चले, चार घायल
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरी में मामूली विवाद में दो पक्षों में लाठी डंडे चले जिससे एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। हरपालपुर थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश में हुई मारपीट में दो सगे भाई घायल हो गए।
बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरी निवासी राज किशोर(35) और गांव निवासी हुलसी (40) सोमवार को गांव में हुए मामूली विवाद में लाठी डंडे चलने से घायल हो गई। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। घटना के विषय में राज किशोर ने बताया कि गांव निवासी राममंगल और धीरू के बीच सोमवार की शाम को विवाद हो गया था। इस पर वह उनका बीच बचाव करने गए तो रिंकू, नन्हक्के आदि लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। बीच बचाव करने पहुंची राज मंगल की पत्नी हुलासी भी घायल हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई और दोनों को जिला अस्पताल लाया गया।
हरपालपुर थाना क्षेत्र के कर्ता निवासी श्रीराम(30) पुत्र चंद्रपाल और उसके भाई आदेश (20) मारपीट में घायल हो गए। उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में श्रीराम ने बताया कि पुरानी रंजिश में गांव निवासी दाम सिंह, राम सिंह, सहित पांच लोगों ने उसके घर पर हमला बोल दिया और उसको और उसके भाई को पीटा। उसने आरोप लगाया कि वह लोग उसके पास से सोने की चेन और अंगूठी भी छीन ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।