फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   खेत देखने गई वृद्धा का शव गड्ढे में पड़ा मिला

खेत देखने गई वृद्धा का शव गड्ढे में पड़ा मिला

Wed, 05 Dec 2018 11:54 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खेत देखने गई वृद्धा का शव गड्ढे में पड़ा मिला

विज्ञापन
बावन(हरदोई)। मंगलवार शाम विवादित खेत देखने के लिए गई वृद्धा का शव बुधवार सुबह लोनार कोतवाली क्षेत्र के सारंगापुर-पट्टापुरवा मार्ग पर सड़क से लगभग 15 मीटर दूर गड्ढे में मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्धा के पुत्र ने भूमि विवाद में हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित कर लिया गया।

लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सथरा निवासी रामकली (60) पत्नी हेमलाल गांव में अकेले रहती थीं। इनके तीन पुत्र नरेश, संतोष और मनोज लखनऊ में रहकर मजदूरी करते हैं। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक गांव से कुछ दूर पट्टापुरवा में पांच बीघा भूमि को लेकर रामकली का कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। मंगलवार शाम रामकली विवादित भूमि को देखने के लिए गांव से निकली थीं। देर रात तक वह वापस नहीं आईं। बुधवार सुबह रामकली का शव पट्टापुरवा-सारंगापुर मार्ग पर सड़क के किनारे गड्ढे में पड़ा होने की जानकारी लोनार पुलिस को ग्रामीणों ने दी।
विज्ञापन



रामकली के परिजनों को भी घटना के बारे में अवगत कराया गया। दोपहर में रामकली के पुत्र आ गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतका के बड़े पुत्र नरेश ने बताया कि भूमि विवाद में हत्या कर शव फेंका गया है। प्रभारी निरीक्षक लोनार ब्रजेश सिंह ने बताया कि घटना को लेकर मौखिक आरोप लगाए जा रहे हैं। कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन




खेत देखने गई वृद्धा का शव गड्ढे में मिला
पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित, लोनार कोतवाली क्षेत्र की घटना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed