{"_id":"5bf05a8ebdec22174b2c3b7e","slug":"181542478478-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर इरादतन हत्या में पिता पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैर इरादतन हत्या में पिता पुत्र गिरफ्तार
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां। गैर इरादतन हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
छह नवंबर को ग्राम बांसा में शराब पीने के दौरान बबलू पुत्र सरजू और गांव निवासी कमलेश्वर, छोटे और रमन का विवाद हो गया था। कमलेश्वर, छोटे और रमन ने बबलू को पीट दिया था। उसे बचाने पहुंचे बड़े भाई प्रकाश (20) को भी आरोपियों ने पीट दिया था। 12 नवंबर को उपचार के दौरान प्रकाश की मौत हो गई थी। पुलिस ने कमलेश्वर पुत्र पूरम, छोटे पुत्र कमलेश्वर और रमन पुत्र श्रीकृष्ण के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। शनिवार सुबह उपनिरीक्षक नीरज बघेल और सिपाही कमलेश मिश्र ने कमलेश्वर और उसके पुत्र छोटे को नयागांव चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। कोतवाली का प्रभार देख रहे डीपी सिंह ने बताया कि तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।