फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   छेड़छाड़ से आहत किशोरी ने फांसी लगाकर जान देने का किया प्रयास

छेड़छाड़ से आहत किशोरी ने फांसी लगाकर जान देने का किया प्रयास

Wed, 29 Nov 2017 11:45 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ से आहत किशोरी ने फांसी लगाकर जान देने का किया प्रयास

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। जीजा की हरकत से क्षुब्ध किशोरी ने मंगलवार दोपहर कमरे में दुपट्टा से फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। भाई ने फंदे पर लटकता देखा तो शोर मचाया और लोगों ने उसे फंदे से उतारकर बचाया।


सुरसा थाना क्षेत्र के गांव निवासी पंद्रह वर्षीय किशोरी मंगलवार दोपहर घर में अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य खेतों पर गए थे। आरोप है कि किशोरी को घर मेें अकेला पाकर गांव निवासी जीजा घर आया। उसने उसके ऊपर पानी डाल दिया और छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने इस हरकत का विरोध किया। परिजनों को बताने की बात कही। इसके बाद वह घर से चला गया। किशोरी ने कमरे में जाकर दुपट्टे से फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। उसी दौरान भाई ने उसे देख लिया।
विज्ञापन


भाई के शोर मचाने पर आसपास के लोगाें ने मौैके पर पहुंचकर उसे फंदे से उतारकर बचाया। परिजन उसे बेहोशी हालत में जिला अस्पताल लाए। जहां पर डॉक्टर ने उसकी हालत में सुधार होने की बात कही है। एसओ शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। परिजनों की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-जीजा पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed