फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   मौसी के घर आए युवक की तालाब में डूबकर मौत

मौसी के घर आए युवक की तालाब में डूबकर मौत

Mon, 07 Aug 2017 07:00 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 07:00 PM IST
विज्ञापन
मौसी के घर आए युवक की तालाब में डूबकर मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। मौसी के घर आए युवक की तालाब में डूबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम बूटामऊ निवासी राजवीर (30) पुत्र रामकुमार कश्यप चार दिन पूर्व अपनी मौसी मुरख्ता पत्नी छोटेेलाल के घर सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम टपुआ गया था। रविवार देर शाम टपुआ में स्थित नरवा (छोटा तालाब) में डूब गया। उसे डूबता देख उधर से निकल रहे लोगों ने घटना की जानकारी छोटेलाल को दी। छोटेलाल अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचा और किसी तरह राजवीर को बाहर निकाला। तब तक राजवीर की मौत हो चुकी थी। इस पर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाईयों में बड़ा था। घटना की जानकारी पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे राजवीर के छोटे भाई अजयवीर ने बताया कि माता-पिता की मौत पहले ही हो चुकी थी। राजवीर की शादी हुई थी, लेकिन प्रसव के दौरान कुछ वर्ष पूर्व जच्चा-बच्चा की मौत होने के कारण वह अकेला ही था। अजयवीर दिल्ली में मजदूरी करता है। अजयवीर ने बताया कि राजवीर मानसिक रुप से अवसाद में रहता था। आए दिन वह मौसी के घर चला जाता था। घटना को लेकर किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।


- मौसी के घर आए युवक की तालाब में डूबकर मौत
-लोनार थाना क्षेत्र के बूटामऊ का निवासी था मृतक
-सांडी के टपुआ गांव में हुई घटना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed