फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   संदिग्ध हालात में किसान की मौत, हत्या का आरोप

संदिग्ध हालात में किसान की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 04 May 2019 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में किसान की मौत, हत्या का आरोप
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम अमेठिया निवासी किसान का शव शनिवार सुबह गांव के मुख्य मार्ग के किनारे पेड़ पर रस्सी से लटकता मिला। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी सामने आई है, लेकिन गुप्तांग, गले और दोनों हाथों पर चोट के निशान मिले हैं। मृतक की पत्नी ने गांव के दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है।
विज्ञापन

ग्राम अमेठिया निवासी धनीराम (45) पुत्र रग्घू को शुक्रवार शाम गांव निवासी दो लोग घर से बुलाकर ले गए थे। रात में धनीराम वापस घर नहीं पहुंचा। शनिवार सुबह आठ बजे गांव के मुख्य मार्ग के किनारे लगे पेड़ पर धनीराम का शव लटकता मिला। पत्नी सुमित्रा की मानें तो गांव निवासी दो लोगों ने तीन बीघा खेत का एग्रीमेंट धनीराम से कराया था। इसके बदले में एक लाख रुपये शुक्रवार को ही धनीराम को दिए थे। इसके बाद धनीराम का विवाद दोनों लोगों से हो गया था। विवाद का निस्तारण कराने के लिए ही दोनों धनीराम को बुला ले गए थे। सुमित्रा का आरोप है कि धनीराम एक लाख रुपये भी साथ ले गया था। शनिवार सुबह शव मिला, लेकिन रुपये पास नहीं मिले। पूरे मामले की जानकारी पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि धनीराम और आरोपी के बीच रुपयों के लेनदेन का विवाद था। इसलिए हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। धनीराम ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन


किशोर ने बाग में लगाई फांसी
हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जरेली निवासी लक्कू (17) पुत्र राकेश का शव शनिवार सुबह गांव स्थित बाग में बनियान से फांसी पर लटकता मिला। पिता राकेश ने बताया कि शुक्रवार सुबह गांव के दो लोगों के साथ लक्कू गया था, लेकिन लौटा नहीं। शनिवार सुबह शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed