{"_id":"5c378b91bdec22737c28fd41","slug":"171547144081-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दुकान में नकब काटी, दूसरे का शटर तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक दुकान में नकब काटी, दूसरे का शटर तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माधौगंज(हरदोई)। चोरों ने बुधवार रात नगर की एक दुकान में सेंध काटकर गोलक में रखी नगदी चुरा ली। दूसरी दुकान का शटर तोड़ने का प्रयास कर रहे चोर दुकान मालिक के जागने पर भाग गए।
कस्बे के बघौली रोड पर घनश्याम शर्मा की मशीनरी स्टोर की दुकान है। चोरों ने देर रात दुकान के पिछले हिस्से में नकब काट दी। नकब काटने के बाद चोरों ने गोलक में रखे 3 हजार रुपये चुरा लिए। चोरों ने दुकान से 100 मीटर की दूरी पर स्थित हार्डवेयर की दुकान का शटर तोड़ने का प्रयास किया। दुकान के पिछले हिस्से में बने मकान में रह रहे दुकान मालिक अनिल वर्मा खटपट की आवाज सुनकर जाग गए। अनिल वर्मा ने शोर मचाया तो चोर मौके से भाग गए। एसओ राजकरन शर्मा ने बताया कि दोनों घटनाएं उनके संज्ञान में नहीं हैं। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
एक दुकान में नकब काटी, दूसरे का शटर तोड़ा
- एक दुकान में गोलक से नगदी चोरी, मकान मालिक के जागने पर दूसरी दुकान में वारदात अंजाम नहीं दे सके चोर