{"_id":"5babc331867a557eca09186e","slug":"171537983281-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस वाला बताकर बाइक सवार ने 2000 रूपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस वाला बताकर बाइक सवार ने 2000 रूपये लूटे
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में नटवीर पुलिया नाले की तरफ पैदल जा रहे युवक को बाइक सवार ने रोक लिया। खुद को पुलिसकर्मी बताकर उससे दो हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी महेंद्र सिंह पुत्र श्याम सिंह मंगलवार को शहर आया था। देर शाम वह नटवीर पुलिया से पैदल गंदे नाला रोड पर जा रहा था। उसी दौरान एक पेड़ के पास बाइक लेकर खड़े युवक ने उसे रोक लिया। खुद को पुलिस वाला बताकर जेल भेजने की धमकी दी और साथ में बाइक पर बैठाकर कोतवाली चलने को कहा। कुछ दूर चलकर उसने बाइक रोक दी। उससे जुर्माना भरने की बात कहकर 2000 रुपये जेब से निकाल लिए। इसके बाद वह बाइक लेकर भाग गया। पीड़ित ने बुधवार को शहर कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।
पुलिस वाला बताकर बाइक सवार ने 2000 रुपये लूटे