फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   सराफा दुकान का शटर तोड़ हजारों का सामान किया पार

सराफा दुकान का शटर तोड़ हजारों का सामान किया पार

Thu, 19 Jul 2018 11:00 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
सराफा दुकान का शटर तोड़ हजारों  का सामान किया पार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के अहिरोरी कस्बे के बाजार में सराफा दुकान का शटर तोड़कर चोर चांदी के जेवर ले गए। चोरों ने पड़ोसी को डंडा मार कर घायल कर दिया। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्घ मामला दर्ज किया है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।


टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम अहिजरोरी के बाजार में उमेश गुप्ता पुत्र बाबूराम निवासी सारीपुर हीरालाल थाना बघौली की सराफा की दुकान है। गुरुवार को इन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए।
विज्ञापन



बुधवार को साप्ताहिक बंदी होने से दुकान नहीं खोली। गुरुवार को दुकान मालिक बबलू ने चोरी होने की सूचना दी। वह दुकान पर पहुंचे तो शटर टूटा हुआ था। तिजोरी में ताला पड़ा था। रैक में रखी 500 ग्राम पुरानी चांदी गायब थी। दुकान के सामने रहने वाले दुकानदार संतराम ने बताया कि छह-सात लोग रात में नजर आए थे। दुकान के पड़ोस में सो रहे जयपाल पुत्र चित्तर ने टोका तो चोरों ने डंडे से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



चोर असलहे लहराते हुए चले गए। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि अज्ञात लोगों के विरुद्घ मामला दर्ज किया गया है। घटना संदिग्ध लग रही है। मामले की जांच की जा रही है।


सराफा दुकान का शटर तोड़कर ले गए चांदी के जेवर
- पुलिस ने अज्ञात के विरुद्घ मामला दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed