फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ंभूमि विवाद में दो पक्ष भिडे़ ,बाप बेटी समेत 3 घायल

ंभूमि विवाद में दो पक्ष भिडे़ ,बाप बेटी समेत 3 घायल

Thu, 20 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
ंभूमि विवाद में दो पक्ष भिडे़ ,बाप बेटी समेत 3 घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। मेड़ काटने पर बुधवार शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों जमकर मारपीट हुई। जिसमें पिता-पुत्री समेत तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने जाकर तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पाली थाना क्षेत्र के लखमापुर गांव निवासी रामकुमार (45) का गांव के दक्षिण में करीब दो बीघे खेत है। पास में ही गांव निवासी खुशीराम (35) का खेत है। बुधवार को रामकुमार पड़ोस के गांव हर्रनखुदा से खेत के पास से होकर घर लौट रहा था। उसने खुशीराम को खेत की मेड़ काटते देखा। उसने मौैके पर जाकर खुशीराम को मेड़ काटने से मना किया। जिस पर दोनों में कहासुनी होेने लगी। खुुशीराम के परिजन पहले से ही खेत पर लाठी-डंडे लेकर कुछ दूर पर बैठे थे। दोनों में गालीगलौज होता देख खुशीराम के परिजनों ने रामकुमार को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। विवाद की जानकारी होने पर रामकुमार के परिजन भी मौके पर आए गए। दोनों पक्षों में लाठियां चलने लगीं। जिसमें रामकुमार और उसकी बेटी मीना (18), दूसरे पक्ष से खुशीराम भी घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। एसओ संजय मौर्या ने बताया दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- भूमि विवाद में दो पक्ष भिडे़ , पिता-पुत्री समेत तीन घायल
- पाली थाना क्षेत्र के लखमापुर गांव में हुई घटना
- खेत की मेड़ काटने से मना करने पर हुआ विवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed