फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी

छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी

Wed, 28 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी
फंदे पर झूली 10वीं की छात्रा
विज्ञापन


हरदोई। सुरसा थानाक्षेत्र के उमरपुरवा गांव में दसवीं की छात्रा फांसी के फंदे पर झूल गई। छात्रा का शव कमरे में दुपट्टे से लटकता मिला। मृतका के परिजनों ने पेट दर्द से परेशान होकर खुदकशी करने की बात कही है। पिता की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

उमरापुरवा गांव निवासी रामसागर की बड़ी बेटी शोली (16) ने इस वर्ष कक्षा 10 की परीक्षा दी थी। परीक्षा में वह पास हो गई थी। रामसागर ने बताया मंगलवार शाम घर पर कोई नहीं था। उसकी पत्नी नन्ही शौच के लिए गई थी। उसी समय शोली ने कमरा बंद कर दुपट्टे से लटककर जान दे दी। करीब आधे घंटे बाद जब नन्ही लौटी तो उसने शोली को आवाज लगाई। जवाब न मिलने पर मां नन्ही कमरे की तरफ गई तो दरवाजा बंद देखा।
विज्ञापन


नन्ही ने बताया उसने खिड़की से झांक कर देखा तो शोली का शव फांसी पर झूल रहा था। मृतका के पिता ने बताया कि शोली करीब 4 माह से पेट दर्द से परेशान थी। इसी के चलते उसने जान दी है। शोली दो बहनों में बड़ी थी। पिता की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ अमित भदौरिया ने बताया छात्रा के परिजन बीमारी से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात कह रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सुरसा थानाक्षेत्र के उमरपुरवा गांव का मामला
- परिजनों ने पेट दर्द ले परेशान होने की कही बात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed