फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   बंटवारे के विवाद में महिला उसके बेटे व बेटी को पीटा

बंटवारे के विवाद में महिला उसके बेटे व बेटी को पीटा

Sat, 23 Feb 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
बंटवारे के विवाद में महिला उसके बेटे व बेटी को पीटा
पिहानी। थाना क्षेत्र के ग्राम जाजूपारा में मकान के बंटवारे के विवाद में शुक्रवार को परिवार के ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर महिला और उसके बच्चों के साथ मारपीट की। इसमें तीनों घायल हो गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जाजूपरा गांव निवासी मोहम्मद शरीफ की पत्नी सलमा ने बताया कि गांव में उसका एक पैतृक मकान है। परिवार के ही कुछ लोग उसमें हिस्सा मांग रहे हैं। शुक्रवार को इसी विवाद में परिवार के ही नाजिम पुत्र सिद्दीक, सुहैल व शकील पुत्रगण सगीर एवं पिहानी कस्बे के मोहल्ला कोटकला निवासी रहमुल्ला पुत्र महबुल्ला ने उसके घर में घुसकर गाली गलौच किया। विरोध पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। बीच बचाव करने आए उसके बेटे अनीस व बेटी तैयबा को पीटा। एसआई वीर प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed