फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   प्रधान पुत्र ने बिजली कर्मी को बंधक बनाकर पीटा, रिपोर्ट दर्ज

प्रधान पुत्र ने बिजली कर्मी को बंधक बनाकर पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 17 Jun 2018 11:24 PM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
प्रधान पुत्र ने बिजली कर्मी को बंधक बनाकर पीटा, रिपोर्ट दर्ज
प्रधान पुत्र ने बिजली कर्मी को पीटा, रिपोर्ट
विज्ञापन

हरदोई। बेहटा गोकुल विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मी शैलेंद्र कुमार पुत्र लेखराज की ओर से थाने में दी गई तहरीर में बताया गया कि वह विद्युत उपकेंद्र से टोडरपुर जाने वाली बिजली लाइन को ठीक कर रहा था। तभी ग्राम पंचायत मियांपुर के ग्राम प्रधान रामकांत का पुत्र संतोष साथी राहुल और प्रेम कुमार के साथ आया और उसको बिजली लाइन ठीक करने के लिए साथ चलने को कहा। आरोप लगाया कि उसने इनकार किया तो वह लोग उसे पकड़ ले गए और एक कमरे में बंद कर मारापीटा। विद्युत उपकेंद्र के अन्य कर्मियों की सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और संविदा कर्मी को छुड़वाया। संविदा कर्मी की तहरीर पर तीनों के विरुद्घ मामला दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष बेहटा गोकुल अमर पाल शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed