{"_id":"597e1d0e4f1c1b51178b47b9","slug":"161501437198-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी सहायिका के घर से सवा लाख के जेवर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंगनबाड़ी सहायिका के घर से सवा लाख के जेवर चोरी
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालपालपुर में चोरों ने एक घर पर दिनदहाड़े हाथ साफ कर दिया। लगभग सवा लाख रुपये के सोने के जेवर लेकर चोर चंपत हो गए। शहर कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
मूल रूप से माधौगंज निवासी सुखराज सिंह उर्फ लल्लू की ससुराल शहर कोतवाली क्षेत्र के लालपालपुर में है। पिछले 25 साल से वह ससुराल में ही रह रहे हैं। उनकी टेलर की दुकान लालपुर चौराहा पर है। सुखराज की पत्नी नीलम सिंह बाल विकास पुष्टाहार विभाग में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर तैनात हैं। रविवार को दिन में नीलम घर पर ताला डालकर गेट के निकट ही एक स्थान पर चाभी छिपाकर सुखराज की दुकान पर गईं थीं। लगभग डेढ़ घंटे बाद वह वापस आईं तो चाभी निर्धारित जगह पर ही मिली और ताला भी पड़ा मिला। उन्होंने चाभी से ताला खोला और अंदर गईं तो उन्हें सामान बिखरा पड़ा मिला। इस पर उन्होंने सबसे पहले अपने जेवर ढूंढे तो होश उड़ गए। सोने की एक चेन और चार चूड़ियां गायब थीं। बताया जाता है कि बदमाशों की आवाजाही के चलते पिछले दिनों नीलम ने जेवर बक्से से निकालकर पूजा की अलमारी में रखे कलश में रख दिए थे। माना जा रहा है कि किसी परिचित ने ही घटना को अंजाम दिया है।
- आंगनबाड़ी सहायिका के घर से सवा लाख के जेवर चोरी
- कोतवाल ने घटना की जानकारी से किया इनकार