{"_id":"5ceed0a8bdec2207532a6ed4","slug":"15591549036-hardoi-news35","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉरेस्टर के निर्माणाधीन मकान से नगदी सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फॉरेस्टर के निर्माणाधीन मकान से नगदी सामान चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रगतिनगर में मंगलवार रात चोरों ने फॉरेस्टर के निर्माणाधीन मकान में किराये पर रह रहे छात्रों के रुपये और सामान पार कर दिया।
वन विभाग में फॉरेस्टर सुशील कुमार शहर में सरकारी आवास में रहते हैं। वह देहात कोतवाली के मोहल्ला प्रगतिनगर में चांदमारी के पास मकान बनवा रहे हैं। यहां बने दो कमरों में स्कूली छात्र रहते हैं। छुट्टी होने के कारण छात्र घर चले गए थे। दोनों कमरों में ताले पड़े थे। मंगलवार देर रात चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर छात्रों के चार हजार रुपये, दो साइकिलें, तीन पंखे, पाइप के बंडल चोरी कर लिए। बुधवार सुबह आसपास के लोगों ने ताला टूटा देखा तो सुशील को जानकारी दी। कोतवाल महेशचंद्र पांडेय ने बताया कि पीड़ित ने अभी तहरीर नहीं दी है।
चांदमारी टीले पर लगता अराजकतत्वों का जमावड़ा
हरदोई। चांदमारी में रेलवे लाइन के किनारे राइफल क्लब का शूटिंग रेंज बना है। शूटिंग रेंज के टीले पर रात में अराजकतत्वों का जमावड़ा लगता है। ग्रामीणों की मानें तो रात में स्मैक और शराब के नशे में युवक जमकर हंगामा करते हैं। पुलिस की गश्त न होने से चोरी का डर बना रहता है। चांदमारी निवासी महेंद्र गुप्ता ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसके घर में ताला तोड़कर चोरी हुई थी। इसी तरह चोरों ने पड़ोस में बने सीआरपीएफ जवान के मकान को भी निशाना बनाया था। लोगों ने रात में पुलिस की गश्त की मांग की है।