फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   प्रधान की पुत्री लापता, अपहरण की आशंका

प्रधान की पुत्री लापता, अपहरण की आशंका

Sat, 16 Mar 2019 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
प्रधान की पुत्री लापता, अपहरण की आशंका
संडीला। संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बलदेवखेड़ा मजरा मुसलमानन निवासी सुरेश पुत्र फकीरे की पत्नी विमला ग्राम प्रधान है। उसकी पुत्री रूबी (16) बुधवार सुबह 10 बजे गांव स्थित कॉलेज गई थी। सुबह साढ़े 11 बजे पता चला कि उसकी तबीयत विद्यालय में खराब हो गई थी और वह घर जाने की बात कहकर निकली थी। उसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा है। गुरुवार रात सुरेश ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। सुरेश का कहना है कि उसकी पत्नी ग्राम प्रधान है और इसके कारण कई लोगों से चुनावी रंजिश है। उसने पुत्री के अपहरण की आशंका भी जताई है। प्रभारी निरीक्षक जगदीश यादव का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed