फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   जहरीला पदार्थ खाने से दर्जी की मौत

जहरीला पदार्थ खाने से दर्जी की मौत

Sun, 03 Feb 2019 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ खाने से दर्जी की मौत
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के हसौलिया सहोरा गांव निवासी दर्जी ने जहर खाकर जान दे दी। पत्नी के छोड़कर चले जाने से वह अक्सर परेशान रहता था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

गांव निवासी नरेंद्र उर्फ नीलू (35) पुत्र सोनेलाल दो भाइयों में बड़ा था। वह दर्जी था। उसकी शादी पांच साल पहले माधौगंज थाना क्षेत्र के सुमेरगंज निवासी आरती से हुई थी। एक बेटी शिवानी है। शादी के कुछ साल बाद विवाद होने पर पत्नी मायके चली गई थी। उसके बाद वापस नहीं आई। शनिवार देर शाम उसने घर के कमरे में जहर खा लिया। परिजनों को वह कमरे में बेसुध पड़ा मिला। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि नीलू ने मानसिक रूप से परेशान होने के कारण जहर खाया। इससे उसकी मौत हो गई। शहर कोतवाल सुधीर त्यागी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed