फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क किनारे पलटी

श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क किनारे पलटी

Thu, 10 Jan 2019 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क किनारे पलटी
प्रतापनगर(हरदोई)। हिमाचल प्रदेश से तीर्थयात्रियों को लेकर नैमिषधाम जा रही बस अनियंत्रित होकर घरेहरा नदी पुल की रेलिंग से टकरा कर सड़क किनारे खंती में पलट गई। हादसे में बस चालक समेत कई श्रद्धालुओं को चोटें आईं। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को सीएचसी भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद श्रद्धालु दूसरी बस से नैमिषधाम रवाना हो गए।
विज्ञापन



हिमाचल प्रदेश के शिमला से तीर्थयात्रियों को लेकर नैमिषधाम जा रही बस गुरुवार सुबह सीतापुर हरदोई मार्ग पर नयागांव से कुछ दूर घरेहरा पुल के पास सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई। बस पुल की रेलिंग से टकरा कर सड़क किनारे खंती में पलट गई। घटना के बाद श्रद्धालुओं में चीखपुकार मच गई। चीखपुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। पीछे से श्रद्धालुओं को लेकर आ रही दूसरी बस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों व दूसरी बस में सवार श्रद्धालुओं ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर एसएसआई संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल बस चालक वशारत खां (40) पुत्र सराफत खां निवासी बुढ़ाना मुजफ्फरनगर, विनोद (35) पुत्र रामपाल निवासी बुढ़सेनी जिला बागपत व सावित्री (65) पत्नी नंदराम निवासी थातल, शिमला हिमाचल प्रदेश को सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी की छुट्टी कर दी गई। यात्री दूसरी बस से नैमिष धाम रवाना हो गए।
विज्ञापन



हरिद्वार, मथुरा व वृंदावन से जा रहे थे नैमिषधाम
प्रताप नगर। यात्रा की अगुवाई कर रहे धीर सिंह पुत्र शीतला प्रसाद निवासी कस्बा रई जिला मुजफ्फरपुर ने बताया कि श्रद्धालु तीन धाम की यात्रा पर निकले हैं। शिमला से बसों से निकले श्रद्धालु हरिद्वार, मथुरा, वृंदावन व बरसाना आदि का भ्रमण करते हुए नैमिष जा रहे थे। बस में 36 यात्री सवार थे। श्रद्धालुओं से भरी एक और बस यात्रा में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस चालक ने वसूल लिए रुपये
प्रताप नगर। घरेहरा पुल के पास श्रद्धालुओं से भरी बस के हादसाग्रस्त होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में किसी के गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने ऐतिहात के तौर पर आंशिक रूप से घायल बस चालक व अन्य दो यात्रियों को सीएचसी भिजवाया। सीएचसी से आने के लिए घायल हरदोई जा रही खाली एंबुलेंस में बैठ गए। घायलों ने बताया कि रास्ते में एंबुलेंस चालक ने दो सौ रुपये वसूल लिए।


श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क किनारे पलटी
सीतापुर हरदोई मार्ग पर नया गांव के पास हुआ हादसा,चालक व दो श्रद्धालुओं को आईं मामूली चोटें
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed