फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   दिल्ली में पिटाई से घायल युवक की घर पर मौत

दिल्ली में पिटाई से घायल युवक की घर पर मौत

Wed, 26 Sep 2018 11:04 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में पिटाई से घायल युवक की घर पर मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। दिल्ली में तीन दिन पूर्व फैक्ट्री में साथियों की पिटाई से घायल युवक की मंगलवार रात शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अखनापुर में घर पर मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अखनापुर निवासी चंद्रपाल (26) पुत्र रामशंकर दिल्ली में फैक्ट्री में काम करता था। गांव के ही संजय और गोलू के अलावा संजय के रिश्तेदार शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर निवासी अनुज और हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बम्टापुर निवासी अमित भी उसी फैक्ट्री में काम करते हैं। आरोप है कि गत सोमवार को दिल्ली में संजय, गोलू, अनुज और अमित ने चंद्रपाल की पिटाई कर दी। इसमें चंद्रपाल घायल हो गया था और मंगलवार सुबह वह गांव वापस आ गया। दिन में प्राइवेट चिकित्सक से उसे दवा दिलाई गई। रात को घर में ही चंद्रपाल ने दम तोड़ दिया। छोटे भाई रंजीत ने बताया कि लगभग चार माह पहले गांव में लकड़ी का खोखा रखने को लेकर चंद्रपाल और संजय का विवाद हो गया था। इसके बाद चंद्रपाल दिल्ली में एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करने चला गया। बाद में संजय और गोलू भी उसी फैक्ट्री में काम करने लगे। मौत की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक सात भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन


पिटाई से घायल युवक की मौत
- सोमवार को दिल्ली में फैक्ट्री के साथियों ने पीटा था
- मंगलवार को आया था गांव, रात में तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed