फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   अज्ञात वाहन की टक्कर से दस गोवंशों की मौत, नाराजगी में जाम

अज्ञात वाहन की टक्कर से दस गोवंशों की मौत, नाराजगी में जाम

Fri, 24 Aug 2018 11:37 PM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से दस गोवंशों की मौत, नाराजगी में जाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कछौना(हरदोई)। कछौना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हरदोई-लखनऊ मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर दस गोवंशों की मौत हो गई। जानकारी पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस और प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए हरदोई-लखनऊ मार्ग पर जाम लगा दिया। जिलाधिकारी से मोबाइल पर कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर एक घंटे बाद जाम खोल दिया गया। जाम के दौरान मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।

हरदोई-लखनऊ मार्ग पर मवेशी झुंड बनाकर बैठे रहते हैं। शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन ने कछौना कोतवाली के निकट सड़क पर बैठे मवेशियों को रौंद दिया। बड़ी संख्या में मवेशी घायल हो गए। उपचार न मिलने से दस गोवंशों की मौत हो गई। जानकारी पर हिंदू वाहिनी के ब्लाक अध्यक्ष सूरज पांडेय के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने हरदोई-लखनऊ मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


इन लोगों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने जाम लगाए युवाओं को समझाने का प्रयास किया, वह नहीं माने। इसके बाद सूरज पांडेय की मोबाइल पर डीएम पुलकित खरे से वार्ता कराई गई। सूरज पांडेय का दावा है कि उन्हें जिलाधिकारी ने लापरवाही करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के प्रति आश्वस्त किया है। इसके बाद जाम खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने गोवंशों के शवों को नगर पंचायत की जेसीबी और ट्रैक्टर से ले जाकर दफन करा दिया। दो गोवंश घायल थे। इनका इलाज पशु चिकित्साधिकारी रमेश सिंह यादव की देखरेख में किया जा रहा है।


वाहन की चपेट में आए दस गोवंशों की मौत
हरदोई-लखनऊ मार्ग पर कछौना कोतवाली के निकट की घटना, डीएम से फोन पर वार्ता के बाद खुला जाम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed