{"_id":"594fb2414f1c1bc4728b46c8","slug":"151498395201-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार में नकब लगाकर छह लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीवार में नकब लगाकर छह लाख की चोरी
Updated Sun, 25 Jun 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के पालपुर में शनिवार रात चोरों ने पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित किराना व्यापारी के घर से रुपये व गहने समेत करीब छह लाख का सामान समेट लिया। चोर मकान के पीछे की दीवार में नकब लगाकर कमरे में घुसे थे। व्यापारी परिवार के सदस्यों के साथ छत पर सोया था। रविवार सुबह जागने पर बेटी कमरे में पहुंची तो नकब लगी देख चोरी की जानकारी हुई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के पालपुर निवासी छविनंदन शर्मा किराना के थोक व्यापारी हैं। पालपुर-लालपुर रोड पर उनकी दुकान है। दुकान के पीछे मकान बना है। मकान के नीचे के हिस्से में आंगन व एक कमरा है। जिसमें गृहस्थी का सामान, अलमारी व बक्सा रखे थे। इसके अतिरिक्त छत के ऊपर भी एक कमरा व रसोई बना है। परिवार में छविनंदन के अलावा पत्नी व दो बेटियां रागिनी (16) और फागुनी (16) हैं। शनिवार को दुकान बंद करने के बाद खाना आदि खाकर नीचे के कमरे में ताला बंद कर छविनंदन परिवार के साथ छत पर सो गया था। रविवार सुबह करीब छह बजे उठने के बाद छविनंदन शौच आदि के बाद दुकान पर बैठ गया। लगभग नौ बजे रागिनी नीचे के कमरे से कुछ सामान निकालने के लिए ताला खोलकर अंदर गई। उसे कमरे की दीवार में नकब लगी दिखी, जबकि बक्से व अलमारी का ताला टूटा मिला। घर में चोरी होने की जानकारी पर छविनंदन व आस-पड़ोस के लोग पहुंच गए। छविनंदन ने कुछ लोगों के साथ करीब 200 मीटर दूरी पर स्थित लालपालपुर पुलिस चौकी पहुंचकर घर में नकब लगाकर चोरी होने की जानकारी दी। सूचना के करीब एक घंटे बाद चौकी इंचार्ज उमेश यादव ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। पूछताछ में किराना व्यापारी ने अलमारी व बक्से से रुपये गहने समेत करीब छह लाख की चोरी होना बताया। पुलिस को दी गई तहरीर में दुकानदार ने 5,00000 रुपये, दो अंगूठी, दो चेन, दो जोड़ी पायल चोरी होना बताया है। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच के लिए चौकी इंचार्ज गए थे। तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- किराना व्यापारी के घर से छह लाख की चोरी
- पुलिस चौकी से चंद कदम पर दीवार में लगाई नकब
- शहर कोतवाली क्षेत्र के पालपुर के हैं किराना व्यापारी
फोटो -24, किराना व्यापारी के मकान की दीवार में लगाई गई नकब।