{"_id":"5942852e4f1c1bb3198b4744","slug":"151497531694-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिभंग में दुष्कर्म आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शांतिभंग में दुष्कर्म आरोपी को भेजा जेल
Updated Thu, 15 Jun 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। हरपालपुर थाना क्षेत्र निवासी दुष्कर्म आरोपी युवक गुरुवार को जेल भेज दिया गया। बुधवार को एसपी कार्यालय के सामने दुष्कर्म पीड़िता व उसकी में के साथ युवक ने मारपीट की थी। एसपी के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया था। जहां पर सुनवाई के दौरान एसडीएम ने उसे जेल भेज दिया।
हरपालपुर थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता की तहरीर पर साल 2015 में बर्नई निवासी धर्मेंद्र पुत्र मनोज द्विवेदी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामला अदालत में चल रहा है। 2 जून को दुष्कर्म पीड़िता ने एएसपी को प्रार्थना-पत्र दिया था। जिसमें बताया था कि युवक बयान उसके पक्ष में देने की बात कहकर उसे धमकी दे रहा है। पीड़िता ने बताया था कि युवक ने उसके ऊपर तेजाब डालने की धमकी दी है। एएसपी के आदेश पर पुलिस ने उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की थी। इसके बाद से युवक उसे फिर से धमका रहा था। बुधवार को दुष्कर्म पीड़िता मां के साथ एसपी कार्यालय आ रही थी। गेट के सामने युवक पहले से ही खड़ा था। दोनों एक दूसरे को गालीगलौज करने लगे। युवक बाइक पर बैठा था। इस दौरान युवती व मां से युवक ने हाथापाई की थी। पीड़िता ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई थी। एसपी के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया था। गुरुवार को युवक का शांतिभंग में चालान कर एसडीएम कोर्ट में भेजा गया था। जहां से एसडीएम ने उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया।
- शांतिभंग में दुष्कर्म आरोपी को भेजा जेल
- एसपी कार्यालय के सामने दुष्कर्म पीड़िता के साथ की थी मारपीट
- पुलिस ने युवक का शांतिभंग में किया था चालान