फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   हड़ताल पर रहने वाले 261 शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब

हड़ताल पर रहने वाले 261 शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब

Fri, 08 Feb 2019 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल पर रहने वाले 261 शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब
हरदोई। पुरानी पेंशन की मांग को लेकर शिक्षकों की चल रही हड़ताल से पांच परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रभावित हुआ। वहीं हड़ताल के कारण विद्यालयों का शिक्षण कार्य प्रभावित होने पर 261 शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया गया।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन प्रक्रिया बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-कर्मचारी बुधवार से हड़ताल पर हैं। जिले में 3859 परिषदीय विद्यालय संचालित है। इनमें वर्तमान में 8534 शिक्षक तैनात है। गुरुवार को विभागीय आंकड़ों के अनुसार, 74 शिक्षक ऐप के माध्यम से अवकाश पर पाए गए। वहीं, गुरुवार को हड़ताल के कारण पांच विद्यालयों का शिक्षण कार्य प्रभावित हुआ। इनमें विकास खंड भरावन के तीन और विकास खंड कोथावां के दो विद्यालय शामिल हैं। जिले में तैनात 261 शिक्षक हड़ताल पर मिले। इस पर बीएसए हेमंत राव ने सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया है। शिक्षकों के विरुद्ध की गई कार्रवाई से शिक्षकों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed