फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   पंचायत चुनाव की रंजिश में युवक को घेरकर फायरिंग, भागते समय दो पकड़े

पंचायत चुनाव की रंजिश में युवक को घेरकर फायरिंग, भागते समय दो पकड़े

Thu, 03 Jan 2019 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की रंजिश में युवक को घेरकर फायरिंग, भागते समय दो पकड़े
हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाली पचदेवरा मार्ग पर साइकिल से जा रहे युवक को दो बाइकों पर आए चार लोगों ने घेरकर फायरिंग की। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर आरोपी एक बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पचदेवरा पुलिस की सूचना पर सक्रिय हुई पाली पुलिस ने दो आरोपियों को खेतों से भागते समय गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पंचायत चुनाव की रंजिश घटना की वजह बताई गई है।
विज्ञापन



पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम सहसोगा निवासी महिपाल सिंह (40) पुत्र नरेश पाल सिंह साइकिल से गुरुवार को भरखनी ब्लाक कार्यालय जा रहे थे। पाली पचदेवरा मार्ग पर दरियाबाग के निकट दो बाइक पर मोहन मिश्रा पुत्र विमलेश, भूपेंद्र मिश्रा पुत्र रामबिहारी, पुलकित पुत्र वेद प्रकाश निवासी लखनौर और आलोक गुप्ता निवासी शाहाबाद मौके पर आ गए। इन्होंने महिपाल को रोक लिया। आरोप है कि मोहन ने पिस्टल से महिपाल पर फायर कर दिया। महिपाल फायर से पहले नीचे झुक गया। इसी दौरान शोर शराबा सुनकर दरियाबाद के ग्रामीण मौके पर आ गए। आरोपियों ने ग्रामीणों पर भी फायरिंग की। ग्रामीणों की संख्या अधिक होने से आरोपी एक बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी पर पचदेवरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपियों के पाली की ओर फरार होने की जानकारी पाली पुलिस को दी गई। इस पर पाली पुलिस सक्रिय हो गई। मोहन मिश्रा व भूपेंद्र मिश्रा को मेघपुर में खेतों से भागते समय गिरफ्तार कर लिया गया। मोहन मिश्रा के पास से इंग्लिश पिस्टल बरामद हुई है। पिस्टल का लाइसेंस नहीं है। पुलिस जांच कर रही है कि इंग्लिश पिस्टल मोहन को कैसे मिली।
विज्ञापन


पचदेवरा के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि महिपाल सिंह और आरोपी के परिवार में पंचायत चुनाव की रंजिश चल रही है। आरोपी की चाची ग्राम प्रधान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक को घेरकर फायरिंग, भागते समय दो पकड़े
घटना के पीछे पंचायत चुनाव की रंजिश, पचदेवरा थाना क्षेत्र में पाली पचदेवरा मार्ग पर हुई घटना ,चार पर रिपोर्ट दर्ज, पिस्टल बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed